मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज,मुजफ्फरनगर के हिंदी-विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के पिता; मानस मर्मज्ञ; अवधी भाषा के विशेषज्ञ, कवि एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता; श्रीमती इंदिरा गाँधी और संजय गाँधी के करीबी सहयोगी; जिन्होंने स्वतन्त्रता आंदोलन के साथ आजादी की नई सुबह को बहुत करीब से देखा-सुना था। पंडित महाबीर प्रसाद मिश्र (1932-2026 ई.) लगभग 94 वर्ष की आयु पूर्ण करके अब इस नश्वर दुनिया में नहीं रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, जयप्रकाश नारायण, श्रीपति मिश्र (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर-प्रदेश) गुंटू राव (पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक) पण्डित मुनीश्रर दत्त उपाध्याय, पण्डित प्रभाकर नाथ द्विवेदी जैसे राष्ट्रीय नेताओं को बहुत करीब से देखने-सुनने वाले पण्डित महाबीर प्रसाद मिश्र उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आधार स्तम्भ थे। उच्च त्याग, तपस्या एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति पण्डित महाबीर प्रसाद मिश्र की श्री नारायण दत्त तिवारी (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर-प्रदेश) के साथ राजनैतिक जुगलबंदी एक समय प्रदेश में चर्चा का विषय थी।

जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में






