उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, 1986′ की धाराओं में संशोधन कर माफियाओं की अवैध संपत्तियों की कुर्की प्रक्रियाओं की कानूनी विसंगति दूर होनी चाहिए-अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा है कि मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और माफिया-विरोधी अभियानों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु गैंगस्टर अधिनियम में एक अनिवार्य विधायी संशोधन की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आपकी सरकार द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधियों और माफियाओं के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए चलाई जा रही कुर्की (ध्वस्तीकरण) की कार्रवाई अत्यंत सराहनीय है। किंतु, वर्तमान विधिक व्यवस्था में अपराधियों की अवैध संपत्तियों की कुर्की से पूर्व राज्य सरकार/पुलिस पर कोर्ट में यह सिद्ध करने का अत्यधिक विधिक बोझ होता है कि अमुक संपत्ति सीधे ‘अपराध की काली कमाई’ (Proceeds of Crime) से ही अर्जित की गई है।
11 जुलाई 2026 को माननीय इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा देवरिया के एक गैंगस्टर मामले में इसी तकनीकी और प्रक्रियात्मक साक्ष्य के अभाव का हवाला देकर संपत्ति कुर्की के आदेश को निरस्त करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। माफिया इस कानूनी विसंगति का लाभ उठाकर अपनी अवैध कमाई को रिश्तेदारों, मित्रों और बेनामी स्रोतों के नाम पर सुरक्षित बचा लेते हैं।
अतः इस विधिक कमी को हमेशा के लिए दूर करने हेतु मेरा आपसे सविनय अनुरोध है कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में एक विशेष संशोधन विधेयक लाकर ‘उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986’ में निम्नलिखित दो कड़े विधायी बदलाव करे:
1. ‘रिवर्स बर्डन ऑफ प्रूफ’ (Reverse Burden of Proof) का प्रावधान: अधिनियम की धारा 14 (संपत्ति की कुर्की) में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA, 2002 की धारा 24) तथा NDPS अधिनियम की धारा 68-J की तर्ज पर यह कड़ा प्रावधान जोड़ा जाए कि यदि किसी व्यक्ति पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, तो यह विधिक उपधारणा (Presumption) अनिवार्य होगी कि उसकी और उसके आश्रितों की समस्त चल-अचल संपत्ति ‘अवैध’ है। इस संपत्ति को अपनी कानूनी आय के वैध स्रोतों से अर्जित सिद्ध करने का संपूर्ण विधिक उत्तरदायित्व (Onus of Proof) राज्य सरकार पर न होकर स्वयं आरोपी (गैंगस्टर) पर होगा।
2. ‘मूल्य-आधारित जब्ती’ (Value-Based Forfeiture) को मान्यता: अधिनियम की धारा 15 और 19 में संशोधन कर यह व्यवस्था हो कि यदि अपराध की प्रत्यक्ष कड़ियां (Direct Nexus) न भी मिलें, तो भी गैंगस्टर द्वारा समाज या सरकारी खजाने को पहुंचाए गए कुल वित्तीय/भौतिक नुकसान के बराबर मूल्य की उसकी किसी भी(वैध या अवैध) संपत्ति को कुर्क करने का पूर्ण अधिकार जिला मजिस्ट्रेट (DM) को प्राप्त हो।
उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध चल रहे ऐतिहासिक अभियान को इन विधायी संशोधनों के माध्यम से एक अचूक कानूनी कवच मिलेगा, जिससे अदालतों में तकनीकी आधार पर कुर्की आदेश रद्द होने बंद हो जाएंगे। आशा है कि आपकी सरकार इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण विधायी सुधार पर अत्यंत गंभीरता से विचार करेगी।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal