मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ ने कृषि उत्पादन मंडी समिति, मुज़फ्फरनगर की सचिव को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं मंत्री मनीष चौधरी ने राघव मिश्रा ने बताया कि मंडी परिसर में अनेक दुकानों एवं गोदामों की छतें वर्षा के दौरान अत्यधिक टपक रही हैं, जिससे व्यापारियों का माल भीगकर खराब होने के साथ उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि जिन दुकानों के सामने फड़ निर्माण कार्य अधूरा है, उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान छूट गए कनेक्टिंग सड़क के हिस्सों का निर्माण, शौचालयों के गड्ढों की सफाई, आवश्यक स्थानों पर स्लैब निर्माण तथा दुकानों एवं गोदामों की छतों की मरम्मत कराई जाए। इसके अतिरिक्त छतों एवं वर्षा जल निकासी व्यवस्था की समुचित सफाई भी कराई जाए, ताकि जलभराव और रिसाव की समस्या से व्यापारियों को राहत मिल सके।
नवीन मंडी व्यापार संघ ने मंडी प्रशासन से आग्रह किया है कि वर्षा ऋतु को देखते हुए व्यापारियों के हित में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे व्यापारियों के माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






