अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश विकास भवन के पड़ोस में बसा रोशनाबाद

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। विकास भवन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम सभा सलेमपुर के गांव रोशनाबाद की स्थिति विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं अधिकांश नालियों पर रैंप या स्लैब नहीं बने हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई नालियां टूटी हुई हैं और उनमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद गांव की ओर पलटकर भी नहीं देखते। उनका कहना है कि जनता की मूलभूत समस्याएं वर्षों से जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग केवल चुनाव के समय ही गांव में दिखाई देते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान विकास कार्यों की अपेक्षा अपने निजी कार्यों और प्रॉपर्टी के कारोबार में अधिक व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण गांव में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यदि पूरे ग्राम सभा का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तो लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्रों में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब मिलेगी। विकास भवन के सबसे निकट स्थित गांव होने के बावजूद रोशनाबाद आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। यह स्थिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्लैब निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सके।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal