वृक्ष जीवन का आधार, इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वृक्ष माँ के नामश महाभियान के तहत रविवार को नगर पालिका ने कंपनी बाग में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में करीब 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित शहर और जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ लोगों को कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-एक पौधा मां के नाम लगाकर अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, मातृ सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में लगातार कार्य कर रही है तथा जनसहभागिता से यह अभियान और अधिक सफल होगा। मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान का स्वरूप मिला है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ जैसे भावनात्मक अभियान के माध्यम से देशवासियों को प्रकृति से जोड़ने का प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न रहे, बल्कि पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी मिलकर निभाएं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ और धरती माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
नगर पालिका परिषद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की कार्ययोजना के अनुसार शहर के 27 स्थानों पर लक्ष्य आधारित 11732 पेड़ लगाने के लिए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। जबकि अभियान की निगरानी नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं वाटिका प्रभारी डॉ. अन्नू चौधरी ने की। वृक्षारोपण अभियान के तहत कंपनी बाग, भोपा रोड, मेरठ रोड, एटूजेड रोड, संधावली एवं किदवईनगर एसटीपी, जनकपुरी श्मशान घाट, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, शांतिनगर, सुभाषनगर, कूकड़ा, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, गहरा बाग मिलिट्री लैंड सहित शहर के कुल 27 प्रमुख स्थलों पर पौधारोपण की व्यवस्था की गई, जिससे मुजफ्फरनगर की हरित संपदा को और सुदृढ़ बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, पूर्व विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता परीक्षित मित्तल, ठेकेदार मुकेश सिंह, सभासद सुरेन्द्र सिंह, ललित कुमार, मौहम्मद सलीम, शाहिद आलम, ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी, सीएसएफआई योगेश कुमार, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा, जेएस एनवायरो से प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी, अनुज कुमार, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चौधरी, मौहम्मद सालिम और सुनहरा कल टीम से दीपक कुमार सहित अन्य आम जन मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal