मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेकेड कर दरिया में डाल वाली कहावत शनिवार को मुजफ्फरनगर में उस समय बेमानी साबित हो गई जब नगर के मुख्य बाजारों में शुमार पान मंडी में एक व्यक्ति दुकानदार के सेवा भाव को ही गलत साबित कर गया। दूरदराज से आने वाले लोगों की खातिर रखा पानी का कैम्पर उनके लिए दु:खंदारी साबित हुआ। शनिवार को हुई इस घटना से सेवा भाव करने वाले लोगों को इस चोरी ने एक नया सबक सिखाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पान मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पानी पीने के बहाने दुकान पर पहुंचा और मौका मिलते ही व्यापारी का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






