कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले मुजफ्फरनगर के गुड़ व्यापारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खंडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिला। व्यापारियों ने प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनाने पर जो शर्तें मंडी परिषद द्वारा लगाई गई है उनको समाप्त कराने के लिए एक ज्ञापन मंत्री को दिया। उक्त ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में प्रोपराइटरशिप फर्म में अगर हम किसी को पार्टनर करते हैं तो वह कौन कितना पैसा लगाता है उसके आधार पर पार्टनरशिप तय की जाती है मगर मंडी परिषद ने मूल पार्टनर की पार्टनरशिप 51% फिक्स कर दि है जो कि यह सरासर गलत है दो व्यक्तियों के बीच में हुए समझौते में आपस में तय करते हैं किसकी कितनी पार्टनरशिप रहेगी तथा यह बात भी गलत है की दुकान की जो लास्ट नीलामी मंडीयो में हुई है उतना ही पैसा नए आने वाले पार्टनर को मंडी समिति को देना होगा यह बिल्कुल गलत है क्योंकि दुकान की दोबारा कोई नीलामी नहीं हुई है प्रोपराइटरशिप फर्म के मालिक ने अपनी पुरानी दुकान में ही नया पार्टनर बनाया है सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों को सुविधा देनी चाहिए जिससे कि व्यापारी सुचारू रूप से मंडीयो में अपना कार्य कर सकें इस तरह के काले कानून से व्यापारी और व्यापार दोनों ही बर्बाद होते हैं तथा सरकार के राजस्व को भी बहुत भारी हानि पहुंचती है जिस कानून से ना सरकार को लाभ है ना व्यापारी को लाभ है ऐसे कानून का कोई औचित्य नहीं है इसको तुरंत वापस लिया जाए जिससे पूरे प्रदेश के व्यापारी मंडीयो में सुचारू रूप से कार्य कर सकें। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में संजय मित्तल, हरिशंकर तायल, अंकित गर्ग, राजेश गोयल, नितिन सिंगल, श्याम सिंह सैनी, राजेंद्र सिंघल, विजय कुमार, मनोज कुमार, संदीप गुप्ता, मनमोहन मुंधडा आदि उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal