मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सिटी सैन्टर स्थित राज्य कर विभाग के मीटिंग हॉल में प्रतिबंधित मांझा, सिंथेटिक मांझा, चीनी मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण एवं बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मांझे के उपयोग व व्यापार से जुडे जोखिमों के बारे में जागरुकता बढाते हुए व्यापारियों को उच्च न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि मानव जीवन पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित मांझा के निर्माण और बिक्री न करने और समुदाय में दूसरों को भी जागरुक करनें की अपील करते हुए किसी भी प्रकार के मांझे के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय के निर्णय के सम्मान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी। उक्त के अतिरिक्त जीएसटी से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किया गया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






