सड़कों पर उतरा धनगर समाज, किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनगर समाज उत्थान समिति सहित समाज के अन्य संगठनों के तत्वावधान में शुक्रवार को समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। अपने अधिकारों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए समाज के लोगों ने जनपद में धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही प्रशासनिक समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। समिति ने इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाज के पात्र व्यक्तियों के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए, तो समाज जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे कच्ची सड़क पर समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय तहसील स्तर धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। कई मामलों में एक ही परिवार के भीतर पिता और पुत्र की जाति अलग-अलग दर्ज कर दी गई है, जो बेहद हास्यास्पद और परेशान करने वाला है। अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली के कारण धनगर समाज के युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे सरकारी योजनाओं व नौकरियों के लाभ से वंचित हो रहे हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि इस विसंगति के संबंध में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। धनगर समाज के प्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि यदि परिवार के किसी एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र पहले से जारी है, तो उसी को आधार मानकर परिवार के अन्य पात्र सदस्यों के भी प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि धनगर समाज अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल है और नियमानुसार उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। समिति ने शासन से मांग की है कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और समयबद्ध तरीके से इसका निस्तारण हो। बैठक करने और प्रदर्शन रैली में लोकेश कुमार धनगर, आनंद धनगर, सतीश धनगर, बिजेंद्र धनगर, राजकुमार, विनय, दीपक और डॉ. प्रवीण धनगर, नकली सिंह धनगर, विनय पाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal