हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने की शहरी विकास मंत्री एवं शहरी विकास विकास सचिव से शिष्टाचार भेंट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा एवं शहरी विकास सचिव नितेश झा से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार के समग्र, सुनियोजित एवं दीर्घकालिक विकास के साथ आगामी कांवड़ मेला एवं कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्व की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्षभर लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक हरिद्वार आते हैं, जबकि कांवड़ मेले और कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर करोड़ों में पहंुच जाती हैं। होता है। ऐसे में शहर के आधारभूत ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मेयर ने बैठक में शहर की सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज एवं सीवर व्यवस्था के विस्तार, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आधुनिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, शहर की नियमित एवं वैज्ञानिक सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के आधुनिकीकरण, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, घाटों के पुनर्विकास, गंगा तट की स्वच्छता, नदी किनारे आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास तथा स्मार्ट सिटी की अवधारणा के अनुरूप आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि बढ़ती आबादी, तीर्थ पर्यटन और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए नगर निगम को अतिरिक्त संसाधनों एवं विशेष विकास पैकेज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए तो हरिद्वार को देश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित धार्मिक नगरों में शामिल किया जा सकता है।

बैठक के दौरान आगामी कांवड़ मेला एवं कुंभ मेला की तैयारियों पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि दोनों आयोजनों में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगें। ऐसे में नगर निगम, शहरी विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी की जानी आवश्यक हैं। उन्होंने मेले के दृष्टिगत घाटों की विशेष सफाई, अस्थायी एवं स्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाने, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण की प्रभावी प्रणाली, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थलों का विकास, पार्किंग सुविधाओं का विस्तार, यातायात प्रबंधन, सौंदर्यीकरण, आपातकालीन सुविधाओं तथा नगर निगम के संसाधनों को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। मेयर किरण जैसल ने यह भी कहा कि आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए अभी से दीर्घकालिक विकास योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और हरिद्वार की पहचान एक आधुनिक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित धार्मिक नगरी के रूप में और अधिक मजबूत हो सके। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार के विकास को राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से हरिद्वार का विशेष महत्व है। उन्होंने महापौर द्वारा रखे गए सभी विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कांवड़ एवं कुंभ मेले की सभी आवश्यक तैयारियों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। शहरी विकास सचिव नितेश झा ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रस्तुत विकास योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा मेले की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश देने का भी आश्वासन दिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal