मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सकल जैन समाज ने जैन अतिथि भवन भारत माता चौक पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारेां से वार्ता करते हुए कहा कि जैन समाज हमेशा से अपने आप को पीडित महसूस करता आ रहा है। समय-समय पर अनेक लोग अपने अपने तरीकों से जैन समाज को प्रताडित करने में लगे है और जैन समाज ने हमेशा ही लोकतांत्रित ढंग से अहिंसात्मक रूप से इन सबका विरोध किया। उन्होंने बताया कि गत दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी ने जैन साधु संतों के समक्ष जो यह आरोप लगाया कि 15 लाख मोरों की हत्या कर जैन संतों की पिच्छी बनाई गयी है वो बयान असत्यपूर्ण है। वास्तव में ऐसा नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो जैन समाज उनसे तर्क वितर्क करने के लिए तैयार है। सकल जैन समाज ने उन्हे चेतावनी दी कि या तो वे जैन समाज से क्षमा याचना करे अथवा अपने आरोप के समर्थन में हमे तथ्यात्मक विवरण दे। पत्रकार वार्ता में प्रदीप जैन कली वालो ने कहा कि दो दिन पूर्व डीएम को ज्ञापन देते समय उनकी जो तथाकथित वीडियो वायरल की गयी उसका अर्थ का अनर्थ हो गया है जबकि वास्तव में उनकी भावना यह भी कि जो लोग अपनी जेब से पैसे खर्च कर गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे है अथवा गौशालाएं चला रहे है उनमे भ्रष्टाचार की गुजांइश बहुत कम है। जबकि अनुदान प्राप्त करने वाली संस्थाओं में भ्रष्टाचार की गुंजाइश ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि जैन समाज मांग करता है कि गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर समझा जाये। इस अवसर पर गौरव जैन, पंकज जैन गांधी टैन्ट वाले, राजकुमार जैन कपडे वाले, रोहित जैन, प्रभाष जैन, विपलव जैन, संजय, नीतिन, राजेश जैन, अनुज जैन आदि सकल समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






