भारी बारिश में भी शिव चौक पहली बार रहा जलभराव से मुक्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चार दिनों से जारी बारिश के बीच बुधवार रात से गुरुवार दिनभर हुई तेज बारिश ने पूरे जिले को प्रभावित किया। शहर और देहात क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, लेकिन शहर के प्रमुख शिव चैक पर पहली बार भारी बारिश के बावजूद जलभराव नहीं हुआ। हल्की बारिश में भी कई फीट पानी के कारण जलभराव की एक बदरंग तस्वीर पेश करने वाले शहर के हृदय स्थल शिव चैक पर गुरुवार को भारी बारिश के बीच भी सड़कें साफ नजर आईं, जिसे लेकर लोगों में नगरपालिका परिषद् की ओर से जल निकासी को सुदृढ़ रखने के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की चर्चा बनी रही।

शिव चैक शहर का प्रमुख केंद्र माना जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान भी इसका विशेष महत्व रहता है। उत्तराखंड से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त इसी स्थान से अलग-अलग मार्गों की ओर रवाना होते हैं। लंबे समय से यहां जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से कराए गए कार्यों का असर अब बारिश के दौरान दिखाई देने लगा है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शिव चौक के साथ पूरे शहरी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाओं पर काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर की व्यवस्थाओं को विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामपुरी और शाहबुद्दीन क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी।
इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर बड़े नालों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जलभराव की समस्या को कम किया जा सकेगा। नगर पालिका ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, जिसमें नालों में कूड़ा-कचरा न डालने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal