मंत्री कपिल देव ने पानी में उतरकर परखी हकीकत, पैदल व स्कूटी से किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जलकल विभाग के सहायक अभियंता के साथ रामपुरी क्षेत्र एवं मिमलाना रोड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव स्वयं जलभराव वाले क्षेत्र में पानी के बीच उतरकर मौके की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुरी क्षेत्र में मिमलाना रोड पर पैदल चलकर तथा स्कूटी से विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए जल निकासी व्यवस्था का आकलन किया और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जलभराव दूर करने के निर्देश दिए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, जल निकासी में बाधा बनने वाले सभी अवरोधों को तुरंत हटाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी के विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।*

बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, खाली जेब लेकर आएंगे और जाएंगे सेवायत

मथुरा (रिपोर्टर)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से पहले सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी जेबें खाली करनी होंगी और मंदिर से बाहर निकलते समय भी उनकी जांच की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज बंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता

कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाले सभी आवश्यक सेवा कर्मी ‘कोरोना वारियर’ माने जाएंगे: हाईकोर्ट

लखनऊ (रिपोर्टर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान आवश्यक सेवाओं में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी, बिजली, जल और टेलीफोन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के वे कर्मचारी, जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई, उन्हें भी ‘कोरोना वारियर’ माना जाएगा। न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानद गिरि महाराज ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आश्रम धारी संतों की मांगों पर मेला प्रशासन को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए। आश्रमों के माध्यम से ही धार्मिक क्रियाकलाप संचालित होते हैं। कुंभ मेला एवं अन्य बड़े

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक वार्ड में सड़क,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा-चिराग पासवान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चिराग पासवान से विपक्ष राजनीति छोड़ जांच में करने की अपील भी की। हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal