रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन के नवीन कार्यकाल का इंस्टॉलेशन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गोड डीजी-2026-27 तथा विशिष्ट अतिथि डीआरएफसी रोटेरियन सागर शर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार गुप्ता (एडवोकेट), सचिव रोटेरियन दीपक सिंघल तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव गुप्ता को पूर्व अध्यक्ष रो सुशोभ बिंदल सचिव गौरव गोयल व कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल द्वारा कॉलर ट्रांसफर कर विधिवत अपना पदभार ग्रहण कराया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक जनहितकारी प्रकल्पों को समर्पित भाव से संचालित करने का तथा क्लब की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। डीजी रो पायल गौड़ ने अपने अभिभाषण में रोटरी के माध्यम से समाजसेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया और मिडटाउन की प्रशंसा करते हुए कहा चाहे सदस्यता हो या सेवा कार्य ये क्लब सदैव अग्रणी रहता है इसका अध्यक्ष होना बहुत गर्व का विषय है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। डीआरएफसी रो सागर शर्मा ने सीए प्रगति कुमार, भुवनेश गुप्ता व उमेश गोयल को एक हज़ार डॉलर का दान रोटरी फण्ड में देने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक अगरवाल, अपूर्व गर्ग एवं सतांशु अग्रवाल को लेबल पिन पहनाकर रोटरी परिवार में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश गोयल, रोटेरियन आकाश बंसल, भुवनेश गुप्ता, राजेश मित्तल, प्रशांत गुप्ता, राहुल सिंगल, अभय गुप्ता, सुनील अग्रवाल एवं प्रगति कुमार सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन कौशल कृष्ण, विनय सिंगल, विपुल भटनागर द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह कार्यक्रम क्लब के नए कार्यकाल की सफल एवं प्रेरणादायी शुरुआत का प्रतीक बना।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal