मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में शुक्रवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताए जाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार इस सम्बंध में आदेश जारी कर रहे हैं।

बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, खाली जेब लेकर आएंगे और जाएंगे सेवायत
मथुरा (रिपोर्टर)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से पहले सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी जेबें खाली करनी होंगी और मंदिर से बाहर निकलते समय भी उनकी जांच की जाएगी।






