अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानद गिरि महाराज ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आश्रम धारी संतों की मांगों पर मेला प्रशासन को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए। आश्रमों के माध्यम से ही धार्मिक क्रियाकलाप संचालित होते हैं। कुंभ मेला एवं अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों में आश्रमों की विशेष भूमिका रहती है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि व्यक्तिगत लाभ का मोह नहीं रखने वाले सामान्य संत समस्याओं से जूझते हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम से कमर्शियल टैक्स वसूला जाना न्याय संगत नहीं है। कुंभ मेला 2027 को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आश्रमों में रह रहे संतों की समस्याओं का समय रहते निदान होना चाहिए। पूर्व में भी समस्याओं को लेकर मेला अधिकारी को पत्र सोपा गया था। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को संपन्न कराने में मनमर्जी नहीं चलेगी। बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग आदि की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। आश्रमधारी संत शासन से समन्वय स्थापित कर कुंभ मेले को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने में भरपूर सहयोग करेंगे। रामविशाल दास महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और आश्रमधारी संतों के संरक्षण संवर्धन में योगदान देना है। आश्रमधारी संतो को सम्मानजनक स्थान, प्रतिनिधित्व एवं सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन गंभीरता से ले। उन्होंने बताया कि 19 जून को मांगों को लेकर मेला प्रशासन को सौंपे गए पत्र पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। रामविशाल दास महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के संतो को भी एकजुट हो जाना चाहिए। कुंभ मेले को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के लिए संगठित रहने की आवश्यकता है। मतभेद बुलाकर एक हो जाने से समाज में भी सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में आश्रमधारी संतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी चंद्रभूषणनंद, स्वामी कमलेश महंत, ओमदास महाराज आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal