बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान नहर पटरी से पथरी पुल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल (21 वर्ष) पुत्र खुर्शीद, निवासी दादूपुर सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि युवक किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






