हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार आते हैं। भारी भीड़ के चलते मुख्य मार्गो पर यातायात बाधित ना हो, इसके लिए जीरो जोन में तीपहिया और चौपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के साथ मुख्य सड़कों, हाथी पुल, सुभाष घाट पुल व सीसीआर टावर के आसपास अतिक्रमण हटाकर आवगमन को सुगम बनाया जाए। शिवभक्तों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कांवड़ मेला अवधि में शराब व नॉनवेज की दुकानों को बंद रखा जाए। पंडित अधीर कौशिक ने यह भी कहा कि सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से हरकी पैडी क्षेत्र को ए श्रेणी में रखा है। जिसके लिए कठोर नियम भी बने हुए हैं। लेकिन हरकी पैडी क्षेत्र में तमाम नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ायी जाती हैं। जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






