थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि के चेयरमैन निर्वाचित हुए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में स्वागत के दौरान विकास तिवारी ने कहा कि बड़े बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से युद्ध स्तर पर तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद से ही मेरी राजनीतिक सेवा सफलतापूर्वक पूरी हो पा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में समाज व क्षेत्र के अंतिम छोर के व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समिति के माध्यम से उचित दामों पर आवश्यकता वस्तुओं को प्रदान कराया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 वर्षों का कार्यकाल प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित रहा है। इस अवधि में भाजपा सरकार ने केवल योजनाओं की घोषणा ही नहीं की, बल्कि दूरदर्शी, साहसिक और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। समान नागरिक संहिता, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी संकल्प के सशक्त उदाहरण हैं, जिनमें जनहित और प्रदेशहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर डा.विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, विशाल चौधरी, इनायत अंसारी, पुनीत चौधरी, वरुण चौहान, मुकर्रम अंसारी, टिंकू चौधरी, अनिल पुरी, मास्टर जफर, संदीप चौधरी, बृजपाल सैनी, सुशील कुमार, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, नईम, तौसीफ अंसारी, सुपरित चौधरी, देव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह

बहादराबाद नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान

कांवड़ के दौरान जीरो जोन में वाहनों के संचालन पर रोक, अतिक्रमण हटाने, नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को

भाजपा रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को

बीएचईएल ने ग्रीन हाइड्रोजन हेतु एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइज़र प्रणाली के लिए थाइसनक्रुप न्यूसेरा इंडिया के साथ किया रणनीतिक समझौता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और थाइसनक्रुप न्यूसेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक रणनीतिक समझौता किया है, जिससे भारत में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइज़र प्रणाली का चरणबद्ध स्वदेशीकरण और स्थानीय विनिर्माण संभव हो सकेगा। यह सहयोग भारत में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए बीएचईएल की परियोजना क्रियान्वयन क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगा।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई