भाजपा रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि ईष्ट देवताओं की वेशभूषा धारण कराकर राजनीति में इस्तेमाल किया जाना गलत है। लेकिन प्रभु राम, सनातन, गौ, गंगा और गीता के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को केवल सत्ता प्राप्त करनी है। हिंदुओं की भावनाओं के सम्मान से उसे कोई लेना देना नहीं है। आलोक शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चंदा चोरी जैसी घटनाओं पर भी भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। निश्चित रूप से जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि धर्म की मर्यादा के विपरीत काम करना और राजनीति में आस्था का सहारा लेना गलत है। उन्होंने मांग की कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिन्हा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। युवा नेता विकास चंद्रा एवं समर्थ अगवाल ने कहा कि अफसोसजनक बात यह है कि हनुमान जी की वेशभूषा में रैली में नृत्य कर रहे व्यक्ति के हाथ में भाजपा का झंडा भी था। बैठक में समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, मुकुल देव, राजवीर, रूपेश कुमार, अमित, गिरवर, वीरेंद्र, विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह

बहादराबाद नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान

कांवड़ के दौरान जीरो जोन में वाहनों के संचालन पर रोक, अतिक्रमण हटाने, नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को

थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि के चेयरमैन निर्वाचित हुए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में स्वागत के दौरान विकास तिवारी ने कहा कि बड़े

बीएचईएल ने ग्रीन हाइड्रोजन हेतु एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइज़र प्रणाली के लिए थाइसनक्रुप न्यूसेरा इंडिया के साथ किया रणनीतिक समझौता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और थाइसनक्रुप न्यूसेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक रणनीतिक समझौता किया है, जिससे भारत में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइज़र प्रणाली का चरणबद्ध स्वदेशीकरण और स्थानीय विनिर्माण संभव हो सकेगा। यह सहयोग भारत में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए बीएचईएल की परियोजना क्रियान्वयन क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगा।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई