भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, कॉपरेटिव चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुरेंद्र देव शर्मा, रुपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, प्रदीप सैनी, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, यशवीर सिंह, राजू अहलावत, अनिल त्यागी, नितिन मलिक, गीता जैन, कैप्टन प्रवीण, राजीव गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, सुधीर खटीक, विजय वर्मा, नमन मित्तल, मनी पटपटिया, जगदीश पांचाल, प्रवीण खेड़ा, विपुल भटनागर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने नवाब सिंह नागर का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष
नवाब सिंह नागर ने कहा कि 2027 की जीत का आधार मजबूत बूथ स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखना ही संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के बल पर ही लगातार चुनाव जीतती आई है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर नया इतिहास रचा जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा।
राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत दिलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। इसमें डॉ. सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष, विनीत कात्यान, रोहताश पाल, अमित पटपटिया, सुषमा पुंडीर, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आँचल तोमर, सचिन पावटी सहित जिला उपाध्यक्ष, शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग जिला महामंत्री, प्रेमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अर्जुन सहारावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान जिला मंत्री, अमरजीत गुर्जर जिला कोषाध्यक्ष, रक्षित नामदेव जिला सोशल मीडिया संयोजक, लवी विकल जिला सह सोशल मीडिया संयोजक, पुरोहित उटवाल जिला आईटी संयोजक, अरुण शर्मा एवं पंकज महेश्वरी जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन में ममता अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और दीप अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal