स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद ने सौंपा ईओ को ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा द्वारा संगठन के पदाधिकारियों/कर्मचारियों के साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को उनके कार्यालय कक्ष में पालिका के कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में (06) सूत्रीय मांग पत्र/ज्ञापन दिया गया। मांग पत्र/ज्ञापन प्रस्तुत करते समय मौ0 सालिम (मण्डलाध्यक्ष) प्रवीण कुमार लिपिक (संरक्षक), दुष्यंत कुमार (संरक्षक), फिरोज खां लिपिक (उपाध्यक्ष), विकास कुमार लिपिक (उपाध्यक्ष), विवेक कुमार लिपिक (उपाध्यक्ष), नितिन कुमार लिपिक (उप महामंत्री), मनीष कुमार बी0सी0 (उप महामंत्री), आकाशदीप लिपिक (प्रचार मंत्री) सुनील गर्ग, लिपिक (संगठन मंत्री) मनोज बालियान, लिपिक (संगठन मंत्री) दीपक शर्मा, बी0सी (उप संगठन मंत्री) वसीम, बी0सी0 (उप संगठन मंत्री) गोपी वर्मा लिपिक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन दिये जाने के उपरांत संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं विकास शर्मा महामंत्री द्वारा संयुक्त रूप से कहा गया कि यदि पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारीहित से संबंधित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचारोपरांत मांगों का समाधान/स्वीकार नही किया जाता है तो 13 जुलाई (दिन सोमवार) की अपरान्ह 2 बजे के उपरांत पालिका के समस्त कर्मचारियों द्वारा कलमबंद कर कार्य बहिष्कार करने पर बाध्य होना पडेगा, जिसका समस्त उत्तरदायित् पालिका प्रशासन का होगा। जबकि कार्यहित/प्रशासनिक हित एवं आम-जनमानस की सुविधाओं के दृष्टिगत यह संगठन ऐसा कदापि नही करना चाहता।

मुजफ्फरनगर मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह

बहादराबाद नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान

कांवड़ के दौरान जीरो जोन में वाहनों के संचालन पर रोक, अतिक्रमण हटाने, नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को

थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि के चेयरमैन निर्वाचित हुए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में स्वागत के दौरान विकास तिवारी ने कहा कि बड़े

भाजपा रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई