मोरना से शुक्रताल तक कांग्रेस की “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार मोरना से शुक्रताल तक “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित समाचारों के मद्देनज़र निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करना था। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि आस्था से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील विषय की जांच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित ट्रस्ट को तत्काल भंग कर उसकी जिम्मेदारी चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को सौंपी जाए, ताकि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, विश्वास एवं मंदिर की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से ईश्वर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, मोरना), सतपाल कटारिया (जिलाध्यक्ष), हकीम जफर महमूद, डॉ. रईस अहमद, मनोज चौधरी, इंजीनियर सद्दाम सिद्दीकी, आकाश त्यागी, सत्तर चौधरी, रोहतास, राशिद चौधरी, अफसाना अंसारी, सनुज चौधरी, मजर अब्बास, नौशाद अल्वी, नईम अंसारी, मोनू सलमानी, जुबेर अली, सोनू कुमार, राजीव, ज्ञानेंद्र, नसीम सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सलमान सईद की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े किसी भी विषय पर पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच लोकतंत्र तथा जनविश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal