मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खाद्य आयुक्त के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के नई मंडी क्षेत्र में एक बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई को अंजाम दिया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अर्चना धीरान के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने नई मंडी स्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्री संदीप कुमार के प्रतिष्ठान ‘बिट्टू अचार भंडार’ पर औचक छापेमारी की। टीम ने मौके पर तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए ‘नींबू की मीठी चटनी’ और ‘बेलपत्थर के मुरब्बे’ का एक-एक नमूना (सैंपल) राजकीय प्रयोगशाला की जांच हेतु संग्रहित किया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लगभग 25 किलोग्राम बेहद खराब और सड़े हुए नींबू पाए गए, जिनका उपयोग चटनी बनाने में किया जा रहा था। टीम ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक इन नींबुओं को मौके पर ही नष्ट (विनष्टीकरण) करवा दिया। नष्ट किए गए नींबुओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹2,500 बताया गया है। प्रतिष्ठान के भीतर भारी गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने संचालक के खिलाफ सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति की है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए, अन्यथा आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह एवं पूनम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने साफ किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर






