संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल ने की एमडीए सचिव से मुलाकात, रखा पीड़ितों का पक्ष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता एवं सुनील तायल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों एवं पदाधिकारियों के साथ एमडीए सचिव राकेश बहादुर सिंह और सहायक अभियंता भरत पाल से मिला। सभी व्यापारियों ने होटल, कोचिंग सेंटर और दुकानों पर लगाई सील के बारे में विस्तृत चर्चा अधिकारियों से की। पीड़ितों को उनकी दुकान पर सील लगाने का कारण और किस प्रकार से वे आसानी से नियम पूरे कर सके की जानकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को दी।
कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, शलभ गुप्ता, सुनील तायल ने व्यापारियों का पक्ष रखते हुऐ कोचिंग सेंटर की दशा में केंद्र की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही को कहा जो व्यापारी गाइडलाइन के अंतर्गत आते है उन्हें राहत देने की बात रखी ओर जो गाइडलाइन से बाहर है उनके लिए एक ही डेस्क पर नक्शा आदि की पूरी करने की व्यवस्था की मांग रखी। एमडीए सचिव ने बताया कि ऑनलाइन घर बैठे भी कोई भी व्यक्ति नक्शा पास को आवेदन कर सकता है उन्हें 15 दिन मै उसे डिस्पोजल करना ही होता है। विभाग का उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा को दुरुस्त करना है। इसी पर सभी विभाग कार्य कर रहे है फिर भी व्यापारियों की पीड़ा को देखते हुए जल्द एक अपने विभाग की मीटिंग की जाएगी और उसके प्रयास किया जायेगा कि व्यापारियों को किस प्रकार से राहत मिल सके और सरकार के नियम भी पूरे हो जाए।
छोटे कोचिंग सेंटर वालों के अपना दर्द रखा और इतने नियम पूरे होते है बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने विभाग द्वारा नोटिस जारी कर समय देने की मांग की।
होटल व्यवसायियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सचिव ने बताया कि कुछ दुकानों ओर होटल की सील समय देते हुए खोल दी गई,उनके द्वारा एम डी ए की प्रक्रिया चालू कर दी गई है जिसके तहत उन्हें राहत दी गई, सभी को शीघ्र अति शीघ्र एमडीए ओर अग्नि शमन की प्रक्रिया को चालू कर देना चाहिए जिससे नॉर्म्स पूरे हो सके और आप सुरक्षा के साथ अपना व्यापार कर सके, विभाग हर प्रकार से व्यापारी का सहयोग करेगा।
मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, जनार्दन विश्वकर्मा, विशाल जैन, विजय प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता,रिजवान,भूपेंद्र गोयल,ललित कुमार,गौरव कुमार, अंकुर कुमार, विजय कुमार, आकाश अग्रवाल, हर्षद राठी, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे!

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal