सीएमओ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, बिना पूर्ण अभिलेखों के संचालित दो अस्पताल सील

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह द्वारा शामली रोड स्थित हिमालयन हॉस्पिटल एवं वन वर्ल्ड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों से संबंधित आवश्यक अभिलेख, पंजीकरण एवं अन्य अनिवार्य दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं पाए गए। निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महक सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अभिलेखों एवं निर्धारित मानकों के किसी भी चिकित्सालय का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।इस कार्रवाई के दौरान स्टेनोग्राफर पाकेश कुमार भी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी निजी चिकित्सालयों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराई मंत्री कपिल देव से आत्मीय मुलाकात

लखनऊ (रिपोर्टर)। लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की आत्मीय परिचय कराते हुए शिष्टाचार भेंट कराई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते

सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन जुलाई को शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर सिडकुल निवासी अमरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के

पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन के कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के सलेमपुर स्थित आवास पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद की अध्यक्षता व सचिव राजीव शर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में पेंशन, एरियर आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी और सीजीएचएस

हरिद्वार शिव विहार विकास समिति की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक का आयोजन समिति के शिव विहार स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक में कालोनी में घरों के सामने लावारिस गाडियां खडी करने से आने जाने में परेशानी तथा रात में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों, टैम्पो, विक्रम आदि में बैठकर नशा करने के मुद्दे पर

पर्यटकों की पसंद बना झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर हरिद्वार वन विभाग द्वारा संचालित झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व भी जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। इस सीजन में देश विदेश से यहां रिकार्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे और हाथी, गुलदार, भालू, चीतल, हिरन और सांभर जैसे सैकड़ों

सकारात्मक जनजागरुकता व सोच बडे बदलाव की सामर्थ्य रखती है-डा.निशंक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति की और से विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश और समाज में स्वतन्त्रतापूर्क रहते हुए भी हम अनेक सामाजिक और विधिक नियमों, कानूनों और उपबन्धों से विनिर्दिष्ट होते हैं और हमारे द्वारा उन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal