हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक का आयोजन समिति के शिव विहार स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक में कालोनी में घरों के सामने लावारिस गाडियां खडी करने से आने जाने में परेशानी तथा रात में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों, टैम्पो, विक्रम आदि में बैठकर नशा करने के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद पुलिस विभाग के माध्यम से ऐसी गाड़ियों को हटवाने, बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कालोनीवासियों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कालोनीवासियों से कालोनी में आने वाले दूध, फल, सब्जी विक्रेता तथा भिखारियों के आधार कार्ड अवश्य देखने तथा संदिग्ध होने पर समिति अध्यक्ष एवं पुलिस को सूचना देेने की अपील भी की गयी। बैठक में डा.केपीएस चौहान, डा.एसपी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, छोटेलाल शर्मा, कविता गुप्ता, रीना, प्रशांत कुमार चौहान, तुषार कौशिक, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






