हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन के कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के सलेमपुर स्थित आवास पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद की अध्यक्षता व सचिव राजीव शर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में पेंशन, एरियर आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी और सीजीएचएस डायरेक्टर से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने बताया कि समय मिलने पर सभी को सूचित किया जाएगा और हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी व पैनल में हरिद्वार के हॉस्पिटल शामिल करने आदि विषयों पर वार्ता की जाएगी। संगोष्ठी में अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद, सचिव राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, धर्मपाल, सोमदत, सहदेव शर्मा, वीरेंद्र चौहान, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






