पर्यटकों की पसंद बना झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर हरिद्वार वन विभाग द्वारा संचालित झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व भी जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। इस सीजन में देश विदेश से यहां रिकार्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे और हाथी, गुलदार, भालू, चीतल, हिरन और सांभर जैसे सैकड़ों वन्यजीवों का दीदार किया। पिछले वर्ष 10840 पर्यटक जंगल सफारी करने के लिए यहां पहुंचे थे। जिससे वन विभाग को 31,19,525 रूपए राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार 16,717 पर्यटक जंगल सफारी करने पहुंचे और राजस्व बढ़कर 53,01,200 रूपये पहुंच गया।

मानसून सीजन के चलते झिलमिल झील के गेट बंद कर किए गए हैं और अक्टूबर में फिर से खोले जाएंगे। इसके बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व को वर्ष 2005 में भारत के पहले संरक्षण रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया था। अपनी अद्वितीय जैव-विविधता, प्राकृतिक सौन्दर्य तथा सुव्यवस्थित सफारी संचालन के कारण झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। स्थापना के बाद से ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या और राजस्व लगातार बढ़ रहा है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा एवं सतत् पर्यटन का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक वनों, घास के मैदानों, नदी तटों एवं आर्द्रभूमियों की अनूठी पारिस्थितिकी का अनुभव करते हुए वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अवसर मिलता हैं। सफारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि संरक्षण एवं पर्यटन के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व को देश के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों में विकसित किया जाए। इस बार भी मानसून सीजन के कारण जंगल सफारी बंद कर दी गई है। मानसून सीजन वन्यजीवों का प्रजनन काल होता है। मानसून के बाद सफारी ट्रैक की मरम्मत कराई जाएगी और अक्टूबर माह में फिर से जंगल सफारी शुरू की जाएगी।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal