शुकतीर्थ में गंगा तट पर मंडलायुक्त एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया योग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौराणिक तीर्थस्थल पर रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा योग दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ में गंगा तट पर योग किया। इससे पूर्व दोनों अतिथियों ने धनवन्तिरी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योग अभ्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा उदघोषित भाषण का लाइव प्रसारण गंगा तट पर दिखाया गया।
रविवार को गंगा तट शुक्रताल में योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज पूरा विश्व 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल हमारा शरीर निरोग रहता है, और हमारा मस्तिष्क भी पूर्णतः स्वस्थ और रहता है। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, एसडीएम एवं तहसीलदार जानसठ, आयुष विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारीके तथा चिकित्सकगण, जिला गंगा समिति के पदाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, ग्राम प्रधान, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची

सिडकुल हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों

योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal