मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस कड़ी में भाजपा की जिला मंत्री ममता अग्रवाल के सौजन्य से मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, वरिष्ठ नेता देवव्रत त्यागी, राजीव गर्ग, महामंत्री शरद शर्मा एवं सुनील दर्शन, उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, निशांक जैन, मूलचंद रिसोर्ट्स के पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल समेत अनेक युवाओं ने योग कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 12 वर्ष पूर्व शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के लोगों के स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर होने की कामना करते हुए इसमें सहयोग देने का संकल्प लिया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






