मुजफ्फरनगर न्यायालय परिसर स्थित में “योग दिवस” पर योग शिविर का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से “प्राप्त कलेन्डर के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से दीवानी न्यायालय में स्थित केन्द्रीय सभागार मुजफफरनगर में योग दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा न्याय विभाग के कर्मचारीगण को बताया गया कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है. जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिक और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियो के अलावा मानसिक समस्याओ से भी निजात पाई जा सकती है। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृति के युग से हुई है। जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियो के बारे में प्राचीन काल से ही वेदो में इस का उल्लेख मिलता है। इस बार अन्र्त्तराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिये योग” है यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बढ़ती उम्र के साथ भी शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर रहने का एक बेहतरीन माध्यम है।
जिला विधिक प्राधिकरण सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी तथा कर्मचारियों को बताया कि सभी देशवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है, कि मन ओर शरीर को फिट रखने के लिए हमारी प्राचीन कला स्वीकार की गई और दुनिया भर में इसकी सराहना की गई है। भारत कई तरह से खजानों का देश है और हम दुनिया के साथ उन से सबसे अच्छे खजानों में से एक को साझा करतें हुए बहुत प्रसन्न है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस लोग बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनातें है इस दिन का नजारा कुछ अलग ही होता है। जहाँ देखो वहीं लोग अलग अलग शिविर लगाए योग की मुद्रा में दिखाई देते है यही हमारे भारत वसियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस अवसर पर योग किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों के साथ ही जिला शासकीय अधिवक्ता, सिविल बारह एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य शासकीय अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची

सिडकुल हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों

योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal