विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन गुरु गोरक्षनाथ परंपरा, गिरनार के पूज्य पीर योगी महंत सोमनाथ बापू के आशीर्वाद तथा पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, मानव कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी ने लगभग दस वर्षों की साधना, अनुसंधान और पारद विज्ञान के अध्ययन के बाद इस विशाल पारद शिवलिंग का निर्माण कराया। शिवलिंग के निर्माण में पारा, चांदी, स्वर्ण तथा 108 प्रकार की जड़ी-बूटियों के अर्क का उपयोग किया गया है। उनके अनुसार यह शिवलिंग केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ध्यान, सकारात्मक ऊर्जा और मानव चेतना के जागरण का माध्यम भी है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में उन्होंने लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ विशाल अश्वमेध यज्ञ का आयोजन भी किया था।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जी महाराज, श्री सुधांशु जी महाराज, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज, स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र जी, साध्वी ऋतंभरा जी, आचार्य मनीष जी (HIIMS), सांसद राघव चड्ढा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम सहित अनेक संतों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
आयोजन की सफलता में उद्योगपति एवं समाजसेवी राजीव बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि साईं बाबा की कृपा से उन्हें इस दिव्य कार्य में सेवा का अवसर मिला। समारोह के समापन पर ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी ने श्रद्धालुओं, संतों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन की सफलता में आदरणीय दादाश्री, मनोज तोषनीवाल परिवार, मनोज गोहद, आईजी तकवाले, ममता जिवाल, तरुण भंडारी, अमित अग्रवाल, रमेश सांवरथिया, डॉलरभाई कोटेचा, सुधीर अग्रवाल, राजू ओसवाल और जितेन्द्र राठी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी दिव्यांग सशक्तिकरण, महिला किसान उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक नवाचार के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं। दिव्यांग इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCAI) के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। समारोह के अंत में “ध्यान से शांति, शांति से सद्भाव और सद्भाव से विश्व कल्याण” का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal