भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। शिविर के समापन अवसर किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए। यूनियन केन्द्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि किसानों की प्रमुख मांगों, विशेषकर राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन सहित अन्य मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आसपास आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के किसानों की एक विशाल किसान महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा। धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत का किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास का आधार स्तंभ है। किसानों को न्यायसंगत मूल्य, सस्ती कृषि लागत, बेहतर सिंचाई व्यवस्था, सरल प्रशासनिक प्रक्रियाएं एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। किसानों की समृद्धि से ही भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष शाह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवेन्द्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता सीमा शर्मा, जिला अध्यक्ष मेरठ हिमांशु त्यागी, मेंबर सिंह रावत, प्रदेश संगठन मंत्री फौरन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष अलीगढ़ अमर नोहवार, जिला अध्यक्ष मथुरा धर्मेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष आगरा नरेंद्र गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष मथुरा अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ निधिराज यादव, युवा मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ सुनीत चौधरी, प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल, मंडल अध्यक्ष आगरा निर्मला ठाकुर, जिला प्रभारी सहारनपुर आसिफ खान, जिला अध्यक्ष अमरोहा कुलदीप त्यागी, क्षेत्र अध्यक्ष रोहिलखंड राहुल शर्मा, पूजा, संगीता देवी, महेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक कृपाल सिंह बाबूजी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार अनीता मित्तल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal