राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु कुल 24 प्रार्थना पत्र/शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए तथा पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा भी की।

जनसुनवाई के अवसर पर आयी महिलओं हेतु स्वास्थ्य विभाग जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित चिकित्सको द्वारा संबंधित जांच कर दवाई वितरित की गयी। बाद में उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया एवं बंदी महिलाओं से वार्ता की। इस दौरान अभिषेक चौधरी जेल अधीक्षक द्वारा आयोग सदस्य का स्वागत करते हुए महिला बैरक एवं महिला बंदियो के सम्बंध में अवगत कराया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 आभार आत्रेय एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला कारागार से डिप्टी जेलर दीपक कुमार, दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक ऋिषिका सिंह, प्रभारी महिला थाना संगीता चौधरी, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, श्रम विभाग से श्रम पवर्तन अधिकारी शालू राणा, बेसिक शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रबन्धक, प्रियंका उज्जवल केस वर्कर, पूनम शर्मा एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से सचिन कुमार, नाथीराम,अरुण कुमार, नितिन त्यागी व अजय कुमार उपस्थित रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal