बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और खस्ताहाल पड़े श्मशान घाट के कायाकल्प का बीड़ा भी जनसेवा टीम और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया है। टीम के सदस्यों द्वारा श्मशान घाट में नियमित रूप से साफ-सफाई, देखभाल, वृक्षारोपण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।
पिछले दो दिनों से जनसेवा टीम के सदस्य श्मशान घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर मिट्टी भराव का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग और श्रमदान से परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने का प्रयास जारी है। इस अभियान में भगवानदास, संजय राजपूत, विशेष, नवीन, गौतम, निहाल, खजान सिंह सहित कई ग्रामीणों ने श्रमदान कर योगदान दिया। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए आगे भी इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल गांव में सामाजिक एकता और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






