मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम “योग द्वारा शारीरिक क्षमताओं का विकास एवं शपथ ग्रहण समारोह” का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की माननीय कुलपति प्रो. विमला वाई. उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार अनूप एवं असिस्टेंट रजिस्ट्रार रमेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, सनातन धर्म महाविद्यालय एवं अध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिन कुमार सिंह एवं विशाखा शर्मा द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. नितिन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहा है तथा शिक्षा, शोध, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अधिकाधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध अवसरों का पूर्ण उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और खेल दोनों ही स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों एवं योगाभ्यास में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि शारीरिक सक्रियता व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव चौधरी ने योग को मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रभावी माध्यम बताया। वहीं डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अनूप ने अनुशासित जीवनशैली एवं स्वस्थ आदतों के महत्व पर बल दिया। असिस्टेंट रजिस्ट्रार रमेश ने विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, सनातन धर्म महाविद्यालय एवं अध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. विमला वाई. के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय द्वारा खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल उपलब्धियों के लिए पुरस्कार राशि एवं प्रोत्साहन राशि में की गई वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश, प्रो. महिमा, प्रो. विष्णम्भर पाण्डेय, प्रो. पी.के. श्रीवास्तव, डॉ अंशुल शर्मा, धीरज गिरधर, डॉ. तनुश्री, डॉ. करमजीत कौर, डॉ. गौरव यादव, डॉ. नागेन्द्र, डॉ. नितिन कुमार सिंह, मीनाक्षी भारद्वाज, पवि सैनी, विशाखा शर्मा, दिव्यांशी, प्रीति त्यागी, सोनाक्षी धीमान, पूजा दीक्षित, निगम पंवार, आकांक्षा, कोमल रानी, श्रुति सिंघल, हर्ष कुमार, मनीष गर्ग, अंकुर तायल, चन्द्रमणि, डॉ संदीप एवं डॉ प्रणव शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर को कार्यक्रम के सफल आयोजन, संस्थान के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल गतिविधियों के संवर्धन तथा छात्र कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके उपरांत सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






