पालिका टीम ने नगर में चलाया प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन प्रशासन की शक्ति और प्रदूषण विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका परिषद में प्रतिबंधित पॉलीथिन और उससे बने सामान की बिक्री पर रोक लगाने के साथ पालिका टीम आम जनमानस और दुकानदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए एवं उनको जागरूक किये जाने के अभियान में जुटी है। नगरीय क्षेत्र में चल बे अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन प्रचार प्रसार अभियान चलाया गया। अभियान के पालिका टीम ने रानी झांसी चौक, मौलाहेड़ी मार्किट स्थित दुकानों पर पहुंचकर विक्रेताओं और खरीदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन प्रयोग न करने हेतु आग्रह किया। साथ ही टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच हेतु निरीक्षण किया गया।
पालिका टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत किए गए निरीक्षण में 14 दुकानों से 4 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर कपड़े और जूट के बने थैले उपयोग में लाने के लिए निवेदन किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण करने वाली दुकानों को चेतावनी देते हुए 500/- रूपये का चालान वसूला गया। अभियान में नगर पालिका परिषद से पलक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक, रुचि शर्मा व आकाशदीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, सोनू मित्तल व गौरव बीसी, सुशील कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन, दीपक सैनी आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से आकाश जोशी व शुभम उपस्थित रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal