केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत प्रशासन व पुलिस की 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया औचक निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन व पुलिस की कुल 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। प्रत्येक टीम में मजिस्ट्रेट, सी०पी०सी०बी० के वैज्ञानिक व पुलिस बल मौजूद रहे। इन टीमों ने रोलिंग मिल, स्ट्रील एण्ड मेटल इण्डस्ट्रीज व पेपर इण्डस्ट्रीज से सम्बन्धित कुल 10 औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अनाधिकृत ईंधन का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाईयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन इकाईयों में मुख्यतः एयर पॉल्यूशन कन्ट्रोल डिवाईस सुचारू रूप से कार्य करते हुए नही पाये गये व कहीं कहीं स्टैक मॉनिटरिंग फैसिलिटी में कमियां पाई गयी। निरीक्षण में पाई गई इन कमियों के विषय में सम्बन्धित औद्योगिक इकाई को 05 दिन का नोटिस जारी किया गया है जिसका दिए समय में अनुपालन न होने पर कानूनी प्रकिया के तहत बन्दी जैसी कठोर कार्यवाही भी की जा सकती है। संयुक्त टीमों में मजिस्ट्रेट के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार हरेन्द्रपाल, सुनील व अमित मौजूद रहे, जबकि वैज्ञानिक के रूप में रिषभ श्रीवास्तव, बिलाल, अक्षय, सुन्दरम व अभिषेक मौर्य उपस्थित रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal