चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में न्यू मंडी क्षेत्र में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में न्यू मंडी मंडल क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
जन-जागरण अभियान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने न्यू मंडी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर लोगों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी दी गई। अभियान में बताया गया कि बीते वर्षों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान विकास, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में न्यू मंडी मंडल के पदाधिकारियों के साथ सभासद ममता बालियान, सतीश कुकरेजा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

25.98 किलो गांजा के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को लगभग 26 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध नया मुकदमा दर्ज कर

एसएसपी ने थानों की मिशन शक्ति टीम प्रभारियों को वितरित किए सरकारी मोबाइल फोन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति प्रभारियों एवं उनकी टीम को सरकारी

मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित हुए तीन डिप्टी एसपी को दी शानदार विदाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में तैनात तीन पुलिस उपाधीक्षक को गैर जनपद स्थानांतरित होने पर शानदार समारोह में एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों ने विदाई दी। इस अवसर पर उनके द्वारा जनपद में अपनी तैनाती के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों को भी याद किया गया। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान वर्तमान में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ.

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में परीक्षा परिणाम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में सभी पाठयक्रमों में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा। इस क्रम में बी0काम0-एलएल0बी0 सत्र-2021-2026 में प्रथम स्थान माही, द्वितीय स्थान ईशू त्यागी व तृतीय स्थान अक्षी चौहान ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त बी0काम0एल0एल0बी0 अंतिम सेमेस्टर में अक्षी चौहान

सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने दलित युवक हत्या मामले में कांग्रेस पर लगाया दोहरा रवैया अपनाने का आरोप

हरिद्वार (संतोष कुमार)। सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले में कांग्रेस पर दोहरे रवैये के आरोप लगाए हैं। राजबीर सिंह कटारियों ने कहा किएक ओर पार्टी के नेता हरिद्वार में धरना देकर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं जिस क्षेत्र में घटना हुई, वहां के

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा मानसून से पूर्व नाले नालियों की सफाई करायी जा रही है। शनिवार को मेयर किरण जैसल ने रेलवे रोड़ पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। मेयर किरण जैसल ने नालों की तली झाड़ सफाई करने तथा सफाई के दौरान निकलने वाली गंदगी का तुरंत निस्तारण करने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal