छुट्टी के दिन पालिका में पहुंचे नवागत ईओ पवन कुमार, खुलवाया ईओ दफ्तर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद में अभी तक कई दिनों से अधिशासी अधिकारी पद पर चार्ज लेने और चार्ज छोड़ने को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। शान द्वारा यहां नियुक्त किए गए नये ईओ पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने चार्ज ले लिया है। आज वह पालिका पहुंचे और उन्होंने नगर में शुरू जनगणना कार्य की जानकारी ली। हालांकि दूसरी ओर वर्तमान में पो का चार्ज देख रही डॉक्टर प्रज्ञा सिंह ने भी शासन स्तर से जनगणना कार्य कि बैठक करने के साथ प्रक्रिया की निगरानी की।
माह के दूसरे शनिवार की छुट्टी के बावजूद दोपहर के समय शान द्वारा भेजे गए नये ईओ पवन कुमार पालिका पहुंचे और कर्मचारियों से ईओ का कार्यालय खुलवाकर वहां पर बैठकर जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली। नवागत ईओ पवन कुमार का कहना है कि शुक्रवार देर रात उनके द्वारा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का चार्ज ग्रहण कर लिया गया है। वो जनगणना कार्य की प्रगति जानने के लिए पालिका पहुंचे थे, अब वो सोमवार को कार्यालय आएंगे। दूसरी ओर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नए ईओ के आने या चार्ज लिए जाने की कोई भी जानकारी से इंकार कर दिया है। अब नगर पालिका परिषद में उपजे इस ईओ विवाद को लेकर सबको सोमवार का इंतजार है।
बता दें, मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में बतौर अधिशासी अधिकारी डा. प्रज्ञा सिंह ने 16 फरवरी 2024 में ज्वाईन किया था। मुजफ्फरनगर में उनका कार्यकाल काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित डलावघरों को बडी सख्ती के साथ बंद कराया गया है। अब शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर कोई डलावघर नहीं है। सभी पर कम्पेक्टर आदि की व्यवस्था कराई गई है। जिला अस्पताल और सिटी नगर में सामने बना हुआ डलावघर सबसे बडी चुनौती था। इसके अलावा ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा कम्पनी बाग का सौन्दर्यीकरण आदि विकास कार्यों को गति दी गई है। अब वर्तमान में उनके द्वारा वर्ष 2027 की जनगणना का कार्य देखा जा रहा है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal