अर्जुन फाउंडेशन एवं ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मेनका गाँधी से की शिष्टाचार भेंट

Share :

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली (रिपोर्टर)। अर्जुन फाउंडेशन एवं ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पीपल फॉर एनिमल (PFA) की चेयरपर्सन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अपने द्वारा संचालित घायल एवं निराश्रित पशुओं के उपचार, पशु संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी प्रदान की। साथ ही भविष्य में पशु कल्याण और पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। मेनका गाँधी ने दोनों संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में पशुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का भाव बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पशु अधिकारों की रक्षा तथा निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
अर्जुन फाउंडेशन एवं ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने श्रीमती गांधी का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में पशु कल्याण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल में निधि सरीन, डॉ संदीप अरोरा, लक्षित शर्मा, नमन जैन और सावन महेंद्रा सम्मिलित थे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal