मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मौहम्मद गौरी को हिरासत में लेने वाले वीर शिरोमणि महाराज धीर सिंह पुंडीर की भव्य ऐतिहासिक जयंती एवं शोभायात्रा का आयोजन चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरालसी स्थित बंधन पैलेस में किया गया।

धीरसिंह पुंडीर जी की जयंती एवं शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में सर्व समाज के नागरिकों ने भाग लिया। आसपास के जनपदों सहारनपुर, हरिद्वार, मेरठ और शामली के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के सर्व समाज के लोगों ने इस ऐतिहासिक शोभायात्रा एवं जयंती में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। जयंती के आयोजक धीरसिंह पुंडीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुर राणा एवं उनकी समस्त युवा टीम ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर शेर सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर राहुल चौहान, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्य ठाकुर बृजपाल सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक काफी खुश नजर आये।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






