खतौली (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर केलोरा में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने एक दुग्ध डेयरी पर धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया। हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी पर सो रहे किसान और उसके युवा पुत्र को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद बदमाश डेयरी से लाखों रुपये की कीमत के दुधारू पशु गाड़ी में लादकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। इन वारदातों से पूरे ग्रामीण इलाके में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






