केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में SAARTHI बैठक सम्पन्न, मंत्री कपिल देव ने रखे उत्तर प्रदेश के सुझाव

Share :

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उधमिता मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित SAARTHI की प्रथम बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता कर कौशल विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के दृष्टिकोण एवं सुझावों को साझा किया। बैठक में देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आधुनिक, उद्योगोन्मुख एवं तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन एवं अन्य उभरती तकनीकों से संबंधित फ्यूचर स्किल्स को पाठ्यक्रम में शामिल करने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और बदलते वैश्विक परिदृश्य में युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना समय की मांग है। ITI संस्थानों का आधुनिकीकरण, उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी तथा तकनीक आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित कर हम युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। SAARTHI पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला है। वर्तमान समय में युवाओं को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी “स्किल इंडिया मिशन” ने देश में कौशल विकास को नई दिशा प्रदान की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में ITI संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, नई तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार तथा उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए अनेक अभिनव पहल की जा रही हैं। बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, तेलंगाना सरकार के मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकट स्वामी तथा गुजरात सरकार के मंत्री कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों एवं कौशल विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही।SAARTHI पहल के माध्यम से ITI संस्थानों के समग्र परिवर्तन, प्रशिक्षण प्रणाली के आधुनिकीकरण तथा युवाओं को भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal