हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी भागने की फिराक में था। 8 जून को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर लक्सर को नामजद करते हुए नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी मुस्तफीक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे लकसर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई प्रियंका नेगी, हेडकांस्टेबल स्वदेश राय, होमगार्ड रामकुमार शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






