ऊक्रांद की सरकार बनने पर पूरा होगा राज्य आंदोलन का दूसरा चरण-सरिता पुरोहित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल की शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को मनोयन पत्र सौंपे गए। उक्रांद की केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहितों ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल धीमान, उपाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री प्रियम पाठक, मंत्री अर्जुन बत्रा, मुकुल वर्मा, संगठन मंत्री संजय, कोषाध्यक्ष अनुज कांत एवं मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पाठक को मनोयन पत्र प्रदान किए। सरिता पुरोहित ने कहा कि राज्य आंदोलन की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए युवाओं समेत सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने उत्तराखंड क्रान्ति दल में विश्वाश जताया है। उससे साफ है कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की जो वजह रही हैं। उनका निराकरण होगा। उत्तराखंड में उक्रांद की सरकार बनेगी और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा अपना स्वरूप लेगी और राज्य आंदोलन का दूसरा चरण पूर्ण होगा। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल धीमान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन को 26 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की सरकारों के चलते उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा मूर्त रूप नहीं ले सकी है। इसलिए हम युवाओं का दायित्व है कि जिन कारणों से उक्रांद के पुरोधाओं ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन किया। राज्य प्राप्ति बाद उन कारणों के निराकरण के लिए उत्तराखंड क्रान्ति दल की बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनमत व वोट संग्रहित करें। इस अवसर पर रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, विशाल धीमान अनुज बत्रा, उत्कर्ष कुमार, हरजन सिंह, निक्कू, सिद्धार्थ पाठक, प्रियांश पाठक, केशव सेठ, युगल किशोर मिश्रा, अनुज कान्त, मुकुल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, हरीश कुमार, महेन्द्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal