हरिद्वार (रिपोर्टर)। जानलेवा मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस ने घटनाक्रम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 6 जून को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरूदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल नारायण सिंह व राकेश नेगी शामिल रहे।

मंत्री कपिलदेव ने जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया स्टूडेंट्स को सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रोफेसर प्राचार्य सीमा जैन, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस सी कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इससे पूर्व मंत्री कपिल देव






