मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने एकत्रित होकर लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में संघ शिक्षा वर्ग के सभी स्वयंसेवक ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीमान अनिल जी ने अपने संदेश में कहा, “प्रकृति और मानव का अटूट संबंध है। हमारी संस्कृति हमें पर्यावरण का सम्मान और दोहन नहीं, बल्कि पोषण करना सिखाती है। आज जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है।”यह कार्यक्रम संघ द्वारा पर्यावरण को समर्पित विभिन्न गतिविधियों का एक हिस्सा है, संघ ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व हरित पृथ्वी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेश जी, कृष्ण कुमार जी, कुलदीप जी, सुरेंद्र जी, वेदपाल जी, जयप्रकाश जी, सत्यव्रत जी, डॉक्टर अनिल जी, पौधरोपण में प्रमोद जी, भूपेंद्र जी, संजय लखान जी, सतीश जी, योगेंद्र जी, प्रचार प्रमुख सीताराम जी, हेमू जी आदि व शिक्षार्थी मौजूद रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






