मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि त्रिवेणी शुगर मील मंदिर के प्रांगण में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर पहुँची।

कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जब हमारे पूर्व जन्म के पुण्य उदित होते है तब हमारे जीवन में ऐसा शुभ अवसर प्राप्त होता है जैसे तन को स्वस्थ रखने के लिए हमे समय समय पर भोजन की आवश्यकता होती है वैसे मन को स्वस्थ रखने के लिए अध्यात्म की आवश्यकता होती है आध्यात्मिक जीवन बड़ा ही सुखद जीवन होता है व्यास जी ने गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा कि धुंधकारी ने उच्च कुल में जन्म लेकर पथ भ्रष्ट होकर अध्यात्म से दूरी बना लिया जिसके फ़ल स्वरूप उसे प्रेत योनि प्राप्त हुई वही गोकर्ण जी ने अध्यात्म रूपी भागवत कथा का आश्रय लेकर धुंधकारी को प्रेतयोनी से मुक्त किया महाराज जी के सुंदर सुंदर भजनों पर श्रद्धालु लोग मंत्र मुग्ध हो गए इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में डीपी सिंह ने सपत्नीक महाराज जी का पूजन किया व आशीष शर्मा, डॉ एएन पाण्डेय, राजेश सिंह, डॉ अशोक कुमार, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, विशाल कुमार, अंजू सिंह, जनार्दन शर्मा, लता सिंह, राखी शर्मा ज्योति भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी






